WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती का 804 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जल्दी करें आवेदन 

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने प्रयोगशाला सहायक और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान व भूगोल) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 804 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 जनवरी से 25 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर दिया गया है।

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 Overview 

Recruitment NameRajasthan Lab Assistant Recruitment 2026
OrganizationRajasthan Staff Selection Board
Post NameLab Assistant & Junior Lab Assistant (Science & Geography)
Total Vacancies804 Posts
Job LocationRajasthan
Mode of ApplicationOnline
Online Application Start Date27 January 2026
Last Date to Apply25 February 2026
Gender EligibilityMale & Female
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 Application Fees

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। सामान्य वर्ग और राजस्थान राज्य से बाहर के उम्मीदवारों को ₹600 शुल्क देना होगा। वहीं राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 रखा गया है। सभी दिव्यांगजन उम्मीदवारों से भी ₹400 ही लिया जाएगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे नेट बैंकिंग, यूपीआई या क्रेडिट/डेबिट कार्ड से किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से एक बार का पंजीयन शुल्क जमा कर रखा है उन्हें दोबारा कोई शुल्क नहीं देना होगा।

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 Age Limit

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा जिन वर्गों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट मिलती है उन्हें अधिकतम आयु सीमा में निर्धारित छूट प्रदान की जाएगी।

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 Education Qualification

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता विभाग के कुछ इस प्रकार तय की गई है। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए उम्मीदवार का सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कम से कम दो विज्ञान विषयों के साथ पास होना चाहिए, जैसे भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, जंतु विज्ञान या जैव रसायन। इसके साथ देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्य ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी होना वांछनीय है।

कृषि विभाग के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ हायर सेकेंडरी या सीनियर सेकेंडरी उत्तीर्ण होना जरूरी है।

संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए सीनियर सेकेंडरी या वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा विज्ञान विषय को वैकल्पिक विषय के रूप में पास होना आवश्यक है।

गृह विभाग (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) के लिए विज्ञान विषय के साथ सीनियर सेकेंडरी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री, NIELIT ‘O’ लेवल या RS-CIT में से कोई एक योग्यता अनिवार्य है। यह योग्यता प्रयोगशाला सहायक और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक सभी पदों के लिए समान रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लिए विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान के साथ उच्च माध्यमिक परीक्षा पास होना जरूरी है।

कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से भूगोल विषय सहित सीनियर सेकेंडरी उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

इसके अलावा वही जो अभ्यर्थी वर्तमान में अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित समय से पहले आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 Selection Process

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल होंगे उन्हें अगले चरण में दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी जिसके आधार पर चयन किया जाएगा।

How to Apply Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 

  • राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। 
  • सबसे पहले भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।
  • इसके बाद वेबसाइट पर जाकर Apply Online के विकल्प पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। 
  • अब अपने आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • इसके पश्चात अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। 
  • सभी चरण पूरे होने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें और भरे हुए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें ताकि आगे जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 Important Links

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 Online Form Start27 January 2026
Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026 Online Form End25 February 2026
Rajasthan Lab Assistant Bharti 2026 NotificationDownload Here
Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 Apply OnlineDownload Here 
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X