WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Driver Result 2026: राजस्थान ड्राइवर वाहन चालक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से चेक करें

Rajasthan Driver Result 2026: राजस्थान ड्राइवर (वाहन चालक) भर्ती परीक्षा का परिणाम 17 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 23 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Rajasthan Driver Result 2026 Overview

Name of ArticleRajasthan Driver Result 2026
Recruiting AuthorityRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Post NameDriver (Vehicle Driver)
Total Vacancies2,756 Posts
Non-TSP Vacancies2,602 Posts
TSP Vacancies154 Posts
Application ModeOnline
Application Dates27 February to 28 March 2025
Exam Date23 November 2025
Exam Timing11:00 AM to 01:00 PM
Result Release Date17 January 2026
Cut Off MarksReleased (Category-wise)
Score Card AvailabilityNext Week on SSO Portal
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Driver Result 2026 Latest News

राजस्थान वाहन चालक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी से 28 मार्च 2025 तक लिए गए थे। यह भर्ती कुल 2,756 पदों के लिए आयोजित की गई थी जिसमें 2,602 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 154 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित थे।

वाहन चालक पद की लिखित परीक्षा 23 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कराई गई थी, जिसके एडमिट कार्ड 19 नवंबर को जारी किए गए थे। इसके बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 9 दिसंबर 2025 को आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की जिस पर उम्मीदवारों से 11 से 13 दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।

अब राजस्थान ड्राइवर भर्ती परीक्षा का परिणाम 17 जनवरी 2026 को घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही आरएसएसबी द्वारा श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं जबकि स्कोर कार्ड अगले सप्ताह तक एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

How to Check Rajasthan Driver Result 2026

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए Candidate Corner सेक्शन में जाकर Results के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब यहां Rajasthan Driver Result 2025-26 से संबंधित लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। 
  • ऐसा करते ही परिणाम की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें और अपना रिजल्ट चेक करें। 
  • इसी फाइल में कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ अंक भी दिए गए होंगे जिन्हें आप देख सकते हैं।
Rajasthan Driver Result 2026Non TSP List, TSP List
Rajasthan Driver Result Cut Off MarksDownload Here
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X