WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Air Force Agniveer Recruitment 01/2027: इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर इंटेक 01/2027 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू यहां देखें डिटेल 

Air Force Agniveer Recruitment 01/2027: इंडियन एयर फोर्स की ओर से अग्निवीर भर्ती को लेकर नई सूचना जारी की गई है। यह भर्ती अग्निवीर इंटेक 01/2027 के तहत की जा रही है जिसमें अविवाहित महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जनवरी से 8 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और देश के सभी राज्यों से उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं।

Air Force Agniveer Recruitment 01/2027 Overview

Recruitment NameAir Force Agniveer Recruitment 01/2027
OrganizationIndian Air Force
Scheme NameAgnipath Scheme
IntakeAgniveer Intake 01/2027
Gender EligibilityMale & Female (Unmarried)
Job LocationAll India
Mode of ApplicationOnline
Online Application Start Date12 January 2026
Last Date to Apply08 February 2026
Exam Date30 & 31 March 2026
Provisional Merit List14 November 2026
Final Merit List01 December 2026
Official Websiteiafrecruitment.edcil.co.in

Air Force Agniveer Recruitment 01/2027 Application Fee

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर भर्ती में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹649 तय किया गया है। यह शुल्क सभी वर्गों के लिए समान रखा गया है और इसका भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।

Air Force Agniveer Recruitment 01/2027 Age Limit

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। इस आयु सीमा में प्रारंभ और अंतिम दोनों तिथियां शामिल की गई हैं।

Air Force Agniveer Recruitment 01/2027 Education Qualification

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर इंटेक भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही अंग्रेजी विषय में भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी रखा गया है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है जिसे आवेदन से पहले ध्यान से पढ़ना चाहिए।

Selection Process

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी इसके बाद शारीरिक एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा और फिर दस्तावेजों की जांच होगी। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 30 मार्च और 31 मार्च को किया जाएगा। इसके बाद 14 नवंबर 2026 को प्रोविजनल चयन सूची जारी की जाएगी जबकि अंतिम मेरिट सूची 1 दिसंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

How to Apply Air Force Agniveer Recruitment 01/2027

  • सबसे पहले आपको भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा उसके बाद अग्निवीर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन डाउनलोड करके ध्यान से पढ़ लें। 
  • इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरें।
  • अगले चरण में अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें। फिर आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  •  भुगतान पूरा होने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें और भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें, ताकि आगे जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।
Air Force Agniveer Recruitment 01/2027 Online Form Start12 January 2025
Air Force Agniveer Recruitment 01/2027 Last Date8 February 2026
Air Force Agniveer Bharti 2025 Official Notification
Air Force Agniveer Recruitment 01/2027 Apply Now Apply Now
Official Websiteiafrecruitment.edcil.co.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X