WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan LDC Recruitment 2026: राजस्थान एलडीसी भर्ती का 10644 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें पूरी डिटेल 

Rajasthan LDC Recruitment 2026: राजस्थान में एलडीसी भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस भर्ती के तहत कुल 10,644 पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 5 जुलाई और 6 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। महिला और पुरुष दोनों ही अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है।

राजस्थान एलडीसी लिपिक ग्रेड सेकंड एवं कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने सीनियर सेकेंडरी स्तर की समान पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की हो। शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं जिसकी अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

Rajasthan LDC Recruitment 2026 Overview

Recruitment NameRajasthan LDC Recruitment 2026
Conducting AuthorityRajasthan Staff Selection Board (RSSB), Jaipur
Post NameLDC (Clerk Grade II) & Junior Assistant
Total Vacancies10,644 Posts
Job LocationRajasthan
Mode of ApplicationOnline
Application Start Date15 January 2026
Last Date to Apply13 February 2026
Age Calculation Date01 January 2027
Selection ProcessWritten Exam & Document Verification
Exam Date05 July & 06 July 2026
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan LDC Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग रखा गया है। सामान्य वर्ग और राजस्थान राज्य से बाहर के उम्मीदवारों को ₹600 शुल्क जमा करना होगा। वहीं राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 निर्धारित किया गया है। सभी दिव्यांगजन उम्मीदवारों से भी ₹400 ही लिए जाएंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे नेट बैंकिंग, यूपीआई या क्रेडिट/डेबिट कार्ड से किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से एक बार का पंजीयन शुल्क जमा कर रखा है, उन्हें दोबारा आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी।

Rajasthan LDC Recruitment 2026 Age Limit

राजस्थान एलडीसी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा नियमों के अनुसार सभी आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में निर्धारित छूट भी प्रदान की जाएगी।

Rajasthan LDC Recruitment 2026 Education Qualification

राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का सीनियर सेकेंडरी स्तर की समान पात्रता परीक्षा पास होना भी अनिवार्य रखा गया है। जो उम्मीदवार इन दोनों योग्यताओं को पूरा करते हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Selection Process

राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा इसके पश्चात फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी उसके बाद जॉइनिंग मिलेगी। 

How to Apply Rajasthan LDC Recruitment 2026

  • राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। 
  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।
  • इसके बाद वेबसाइट पर जाकर Apply Online के विकल्प पर क्लिक करें जिससे आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। 
  • फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • अगले चरण में अपने आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें। 
  • सभी विवरण जांच लेने के बाद Final Submit पर क्लिक करें और भरे हुए आवेदन फॉर्म का एक सुरक्षित प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें ताकि आगे जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।
Rajasthan LDC Recruitment 2026 Online Form Start15 January 2025
Rajasthan LDC Recruitment 2026 Last Date13 February 2026
Rajasthan LDC Bharti 2025 Official Notification
Rajasthan LDC Recruitment 2026 Apply Now Apply Now
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X