WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSC Exam Calendar 2026: एसएससीने जारी किया परीक्षा 2026 के लिए नया एक्जाम कैलेंडर, यहां से डाउनलोड करें

SSC Exam Calendar 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर 8 जनवरी को प्रकाशित किया गया है जिसमें साल भर होने वाली विभिन्न एसएससी भर्तियों की पूरी रूपरेखा दी गई है। इसमें साफ-साफ बताया गया है कि कौन-सी भर्ती परीक्षा किस तारीख को होगी उसका नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया कब शुरू वह कब समाप्त होगी। इस बार जारी किए गए एसएससी एग्जाम कैलेंडर में कुल 12 अलग-अलग भर्तियों से जुड़ी जानकारी शामिल की गई है। अभ्यर्थी इस कैलेंडर को डाउनलोड करके सभी परीक्षाओं की तिथियों और जरूरी विवरण एक ही जगह पर आसानी से देख सकते हैं।

SSC Exam Calendar 2026 Latest News

एसएससी का एग्जाम कैलेंडर जारी होने के बाद उम्मीदवारों को यह साफ जानकारी मिल जाती है कि कौन-सी भर्ती परीक्षा किस समय करवाई जाएगी और पूरे साल में कितनी भर्तियां होने वाली हैं। कर्मचारी चयन आयोग अलग-अलग पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है इसलिए इन सभी का विवरण एक साथ एग्जाम कैलेंडर में दिया जाता है। इस कैलेंडर में सबसे पहले हर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख बताई जाती है उसके बाद ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दी जाती है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाता है कि संबंधित परीक्षा किस दिन आयोजित होगी जिससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी पहले से बेहतर तरीके से कर सकें।

क्रम संख्यापरीक्षा का नामपरीक्षा चरणविज्ञापन जारी होने की तिथिआवेदन की अंतिम तिथिसंभावित परीक्षा माह
1JSA / LDC विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 (केवल DoPT)पेपर-1 (CBT)16 मार्च 202607 अप्रैल 2026मई 2026
2SSA / UDC विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 (केवल DoPT)पेपर-1 (CBT)16 मार्च 202607 अप्रैल 2026मई 2026
3ASO विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025पेपर-1 (CBT)16 मार्च 202607 अप्रैल 2026मई 2026
4संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2026टियर-1 (CBT)मार्च 2026अप्रैल 2026मई–जून 2026
5जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल)पेपर-1 (CBT)मार्च 2026अप्रैल 2026मई–जून 2026
6सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा फेज-14 (XIV) 2026CBTमार्च 2026अप्रैल 2026मई–जुलाई 2026
7संयुक्त उच्च माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2026टियर-1 (CBT)अप्रैल 2026मई 2026जुलाई–सितंबर 2026
8स्टेनोग्राफर ग्रेड-C एवं D परीक्षा 2026CBTअप्रैल 2026मई 2026अगस्त–सितंबर 2026
9संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2026पेपर-1 (CBT)अप्रैल 2026मई 2026अगस्त–सितंबर 2026
10मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) व हवलदार परीक्षा 2026CBTजून 2026जुलाई 2026सितंबर–नवंबर 2026
11दिल्ली पुलिस व CAPFs में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2026पेपर-1 (CBT)मई 2026जून 2026अक्टूबर–नवंबर 2026
12CAPFs, NIA, SSF व असम राइफल्स में कांस्टेबल (GD) परीक्षा 2027CBTसितंबर 20262027 में निर्धारित

How to Download SSC Exam Calendar 2026

  • एसएससी एक्जाम कैलेंडर 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने केबाद होम पेज पर आपको Latest News या नवीनतम अपडेट 
    से जुड़ा सेक्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • अब यहां एसएससी परीक्षा कैलेंडर से संबंधित लिंक मिलेगा उसे चुनें।
  • उसके बाद लिंक पर क्लिक करते ही परीक्षा कैलेंडर का नोटिफिकेशन आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब इस नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर लें और इसमें दी गई सभी परीक्षाओं की तारीख, आवेदन तिथि और अन्य जानकारी ध्यान से देख लें।
  • इस तरह आप आसानी से एसएससी का एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करके अपनी तैयारी की योजना बना सकते हैं।

SSC Exam Calendar 2026 Important Links

SSC Exam Calendar 2026 DownloadDownload Here
Official Websitessc.gov.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X