WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Delhi Cantt Recruitment 2026: दिल्ली कैंट में बिना परीक्षा निकली 8वीं पास के लिए सीधी भर्ती, अंतिम तिथि 28 जनवरी 

Delhi Cantt Recruitment 2026: स्टेशन मुख्यालय दिल्ली कैंट की ओर से विभिन्न पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें सफाई कर्मचारी, चौकीदार, महिला अटेंडेंट, चपरासी, ड्राइवर, क्लर्क, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और नर्सिंग सहायक जैसे पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है जो न्यूनतम 8वीं पास से लेकर स्नातक तक रखी गई है। सभी पदों की योग्यता की जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

Delhi Cantt Recruitment 2026 Application Fee

स्टेशन मुख्यालय दिल्ली कैंट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के उम्मीदवारों में तो किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी इस वैकेंसी के लिए आवेदन फार्म निशुल्क है।  

Delhi Cantt Recruitment 2026 Age Limit

दिल्ली कैंट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष वह अधिकतम आयु सीमा 53 वर्ष तक रखी गई है। 

Delhi Cantt Recruitment 2026 Education Qualification

दिल्ली कैंट की इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग तय की गई है। चौकीदार और चपरासी पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम आठवीं पास होना जरूरी है। सफाई कर्मचारी और महिला अटेंडेंट के पद पर वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्हें पढ़ना-लिखना आता हो। ड्राइवर पद के लिए आठवीं पास होने के साथ-साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर और रिसेप्शनिस्ट पदों के लिए स्नातक पास होना जरूरी रखा गया है।

 आईटी नेटवर्क से जुड़े पद के लिए कंप्यूटर या आईटी नेटवर्क में डिप्लोमा अथवा प्रमाण पत्र मांगा गया है। फार्मासिस्ट पद के लिए फार्मेसी डिप्लोमा या 12वीं विज्ञान (पीसीबी) के साथ फार्मेसी से जुड़ी योग्यता जरूरी है। नर्सिंग असिस्टेंट के लिए जीएनएम डिप्लोमा अनिवार्य रखा गया है। लैब सहायक पद के लिए डीएमएलटी के साथ कम से कम पांच साल का अनुभव मांगा गया है जबकि लैब टेक्नीशियन के लिए बीएससी या 12वीं के साथ डीएमएलटी डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं डेंटल स्वास्थ्य सहायक पद के लिए डेंटल हाइजीनिस्ट का डिप्लोमा आवश्यक रखा गया है।

Selection Process

दिल्ली कैंट भर्ती  के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा। साक्षात्कार में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवारों कोइसके लिए बुलाया जाएगा। 

How to Apply Delhi Cantt Recruitment 2026

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन तरीके से करना होगा। ऑफलाइन आवेदन भरने के बाद आवेदन पत्र 28 जनवरी 2026 से पहले नोटिफिकेशन में बताए गए पते पर भेजना अनिवार्य है। आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित (सेल्फ अटेस्टेड) प्रतियां लगानी होंगी। आवेदन फॉर्म पर एक पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना भी जरूरी है। यदि अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है तो उसे अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज की दो हालिया तस्वीरें साथ लेकर उपस्थित होना होगा।

Delhi Cantt Recruitment 2026 Important Links

Application FormDownload Here
Official NotificationDownload Here
Website Homeindiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X