Rajivika Vacancy 2026: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग (RGAVP) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से हाल ही में बड़ी वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। राजीविका भर्ती का नोटिफिकेशन कृषि आजीविका संदर्भ व्यक्ति, पशु आजीवका संदर्भ व्यक्ति, क्लस्टर प्रबंधक ,कलस्टर कोऑर्डिनेटर और लेखपाल आदि विभिन्न पदों के लिए जारी किया गया है जिसके लिए आवेदन फॉर्म ऑफलाइन मोड में आमंत्रित किए गए हैं।
इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की आअंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 तक रखी गई है। इसके अलावा आप इस भर्ती से जुड़ी हुई संपूर्ण डिटेल जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा नोटिफिकेशन भी हम नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं।
Rajivika Vacancy 2026 Application Fee
ग्रामीण आजीविका विकास परिषद भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹200 के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑफलाइन मोड में करना होगा।
Rajivika Vacancy 2026 Age Limit
ग्रामीण आजीविका विकास परिषद भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष वह अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक रखी गई है। वही इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी श्रेणी की उम्मीदवारों की आयु सीमा समान है।
Rajivika Vacancy 2026 Education Qualification
कृषि आजीविका संदर्भ व्यक्ति पद के लिए उम्मीदवार का कृषि संकाय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसमें पशु आजीविका संदर्भ व्यक्ति पद के लिए 12वीं पास होने के साथ-साथ पशुधन सहायक का डिप्लोमा होना जरूरी रखा गया है। साथ ही क्लस्टर प्रबंधक पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होना आवश्यक है, साथ ही उम्मीदवार ने आजीविका समूह की कम से कम 50 बैठकों में भाग लिया होना चाहिए।
कलेक्टर कोऑर्डिनेटर पद के लिए 12वीं कक्षा पास अभ्यर्थी पात्र होंगे, बशर्ते उन्होंने न्यूनतम 50 आजीविका स्वयं सहायता समूह बैठकों में सहभागिता की हो। लेखपाल पद के लिए भी 12वीं पास योग्यता तय की गई है और इसके साथ समूह सदस्य के रूप में कम से कम 50 बैठकों में भाग लेना अनिवार्य रखा गया है।
Selection Process
कृषि आजीविका विकास परिषद भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन प्राप्त आवेदनों के आधार पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा यानी इस भर्ती में यदि आवेदन फॉर्म ज्यादा प्राप्त होते हैं तो लिखित परीक्षा होगी नहीं तो इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा l इंटरव्यू की सूचना परीक्षार्थियों कोईमेल या मोबाइल नंबर के माध्यम से भेजी जाएगी।
How to Apply Rajivika Vacancy 2026
- इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, इसलिए ऑनलाइन आवेदन की कोई प्रक्रिया नहीं है।
- उम्मीदवार को भरा हुआ आवेदन फॉर्म राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की इकाई, लूणकरणसर (जिला बीकानेर) में स्वयं जाकर या निर्धारित तरीके से जमा करना होगा।
- आवेदन से जुड़ी किसी भी अतिरिक्त जानकारी, पात्रता या दस्तावेजों से संबंधित विवरण के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।
- यदि किसी प्रकार की शंका हो, तो नोटिफिकेशन में दिए गए संपर्क नंबरों पर कॉल करके सीधे संबंधित कार्यालय से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Rajivika Vacancy 2026 Important Links
| Rajivika Bharti 2025 Official Notification | |
| Official Website | rgavp.rajasthan.gov.in |
| Website Home | indiagovtexam.in |
