WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UGC NET Admit Card 2025: यूजीसी नेट एग्जाम दिसंबर 2025 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, यहां देखें परीक्षा कब होगी 

UGC NET Admit Card 2025: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए अब एग्जाम सिटी की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दी गई है जिससे अभ्यर्थी यह देख सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। यूजीसी नेट की परीक्षा 31 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 तक अलग-अलग विषयों के अनुसार करवाई जाएगी जिसका टाइम टेबल पहले ही घोषित किया जा चुका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना विषय और परीक्षा तिथि देखकर उसी हिसाब से अपनी तैयारी करें। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

UGC NET Admit Card 2025 Overview 

Exam NameUGC National Eligibility Test (UGC NET)
Conducting AuthorityNational Testing Agency (NTA)
SessionDecember 2025
Exam ModeComputer Based Test (CBT)
Application Start Date07 October 2025
Last Date to Apply07 November 2025
Correction Window10 November to 12 November 2025
Exam Dates31 December 2025 to 07 January 2026
Exam City Intimation Release21 December 2025
Admit Card Release3–4 Days Before Exam
Exam ShiftsShift 1: 9:00 AM – 12:00 PMShift 2: 3:00 PM – 6:00 PM
Total Subjects85 Subjects
Official Websiteugcnet.nta.nic.in

UGC NET Admit Card 2025 Latest News

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से 7 नवंबर तक पूरी करवाई थी। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद अभ्यर्थियों को फॉर्म में सुधार करने का अवसर भी दिया गया जो 10 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक रहा। इसके बाद 17 दिसंबर 2025 को यूजीसी नेट परीक्षा की विस्तृत तिथियां जारी कर दी गई हैं जिनमें सभी विषयों की परीक्षा तिथि शामिल है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उन्हें अपने विषय की परीक्षा तिथि जरूर जांच लेनी चाहिए। यूजीसी नेट की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी जो पहले शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा 31 दिसंबर से शुरू होकर 7 जनवरी 2026 तक करवाई जा रही है। इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी यानी परीक्षा शहर की जानकारी 21 दिसंबर को जारी कर दी गई है। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 3–4 दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट के लिए आवेदन किया है वे अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके यह जानकारी देख सकते हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जैसे ही एग्जाम सिटी की सूचना जारी होती है अभ्यर्थी यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। आमतौर पर परीक्षा की तारीख से करीब 10 दिन पहले शहर की जानकारी दी जाती है और एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 3 दिन पहले जारी होते हैं। इस बार यूजीसी नेट की परीक्षा कुल 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते अपनी सभी जानकारी जांच लेना चाहिए।

How To Check UGC NET Admit Card 2025

  • यूजीसी नेट की एग्जाम सिटी देखने के लिए सबसे पहले राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर “UGC NET December 2025” से जुड़ा लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद एग्जाम सिटी से संबंधित विकल्प सामने आएगा उसे चुनें।
  • अब यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा साथ ही स्क्रीन पर दिखाया गया सिक्योरिटी कोड भरकर सबमिट बटन दबाना होगा। 
  • ऐसा करते ही आपकी परीक्षा का शहर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा जिसे आप आसानी से देख सकते हैं।
  • अगर आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसी पेज पर दिए गए “Admit Card” विकल्प पर क्लिक करें।
  •  फिर मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें जिसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और आगे के लिए सुरक्षित रख लें।
UGC NET Admit Card DownloadDownload Here
UGC NET Exam City 2025 CheckCheck Here
Official Websiteugcnet.nta.nic.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X