Indian Navy SSC Recruitment 2026: इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के 260 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है जो उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो देश की सेवा के साथ-साथ एक सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं। यह भर्ती जनवरी 2027 बैच के लिए है और आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू हो चुकी है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 तक रखी गई है। यदि आप इस भर्ती में रुचि रखते हैं तो हम इस आर्टिकल के माध्यम से योग्यता और चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं जिसे आप यहां देख सकते हैं।
Indian Navy SSC Recruitment 2026 Overview
| Recruiting Body | Indian Navy |
| Post Name | Short Service Commission (SSC) Officer |
| Total Vacancies | 260 Posts |
| Gender | Both Unmarried Men and Women |
| Application Mode | Online only |
| Application Website | joinindiannavy.gov.in |
| Written Exam | No written exam |
| Application Start Date | 24 January 2026 |
| Application Last Date | 24 February 2026 |
| SSB Interview Date | To be announced later |
Indian Navy Recruitment 2026 Age Limit
इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष में अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तक निर्धारित की गई है, जो जन्म तारीख के आधार पर 2 जनवरी 2002 से 1 जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए। कुछ पदों जैसे पायलट के लिए आयु सीमा थोड़ी अलग रखी गई है जिसे आप नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
Indian Navy SSC Recruitment 2026 Educational Qualification
Indian Navy SSC Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है। इस भर्ती में अधिकांश शाखाओं जैसे इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल के लिए 60% अंकों के साथ बीई/बी.टेक डिग्री जरूरी है। लॉजिस्टिक्स और एजुकेशन जैसे पदों के लिए एमबीए, एमएससी, या समकक्ष डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
Selection Process
Indian Navy SSC Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन डिग्री के सामान्यीकृत अंकों के आधार पर होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जो दो चरणों में होगा। पहले चरण में इंटेलिजेंस टेस्ट, पिक्चर परसेप्शन, और ग्रुप डिस्कशन होंगे। दूसरे चरण में साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टास्क, और व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल हैं।
SSB पास करने वालों को मेडिकल टेस्ट देना होगा। अंतिम मेरिट लिस्ट SSB के प्रदर्शन, मेडिकल फिटनेस, और रिक्तियों के आधार पर बनेगी। चयनित उम्मीदवारों को सब-लेफ्टिनेंट के रैंक में नियुक्ति मिलेगी जो भारतीय नौसेना में एक सम्मानजनक शुरुआत है।
How to Apply Online Indian Navy SSC Recruitment 2026
- इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद ‘Apply Online’ लिंक ढूंढें। नए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए ईमेल और मोबाइल नंबर डालना होगा।
- OTP सत्यापन के बाद आपको लॉगिन क्रेडेंशियल्स मिलेंगे। लॉगिन करके फॉर्म में अपनी निजी जानकारी, शैक्षिक योग्यता, और शाखा का चयन करें।
- इसके बाद, स्कैन किए गए दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, और शैक्षिक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- कुछ शाखाओं के लिए आवेदन शुल्क देना पड़ सकता है, जो ऑनलाइन जमा करना होगा। फॉर्म को ध्यान से जांचें और सबमिट करें।
- सबमिशन के बाद फॉर्म और पेमेंट रसीद का प्रिंटआउट ले लें। आवेदन की अंतिम तारीख 24 फरवरी 2026 है।
Indian Navy SSC Recruitment 2026 Important Links
| Start Application Form | 24 January 2026 |
| Last Date Application Form | 24 February 2026 |
| Official Notification | Download Here |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Website | joinindiannavy.gov.in |
| Website Home | indiagovtexam.in |
