RPSC Exam Calendar 2025-26: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वर्ष 2025-26 के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं। इस कैलेंडर में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तारीखें, आवेदन की समयसीमा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। चाहे आप शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हों, पुलिस सेवा में जाना चाहते हों या अन्य प्रशासनिक पदों पर नजर रखे हों तो आपके लिए यह आर्टिकल बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है।
RPSC ने अपने आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 2025 और 2026 में होने वाली सभी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। इस कैलेंडर में विभिन्न पदों जैसे फर्स्ट ग्रेड टीचर, सेकंड ग्रेड टीचर, सब इंस्पेक्टर, पशु चिकित्सा अधिकारी, और सहायक कृषि अभियंता के लिए भर्ती प्रक्रिया की तारीखें शामिल हैं।
RPSC 1st Grade Teacher Exam Date
राजस्थान में शिक्षण के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए RPSC फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती एक शानदार अवसर है। इस भर्ती के तहत 3225 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू होगी और 12 सितंबर 2025 तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन 31 मई 2026 से 16 जून 2026 तक होगा, जिसमें 27 विभिन्न विषयों के लिए पेपर आयोजित किए जाएंगे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन करना और अपनी तैयारी को तेज करना होगा।
Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Date
RPSC ने सेकंड ग्रेड टीचर के लिए 6500 पदों की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त 2025 से शुरू होकर 17 सितंबर 2025 तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक होगा, जिसमें 10 विषयों के लिए पेपर शामिल होंगे। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो स्कूल शिक्षा में योगदान देना चाहते हैं। समय रहते सिलेबस और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों की मदद से अपनी तैयारी शुरू करें।
RPSC SI Exam Date 2025-26
पुलिस सेवा में रुचि रखने वालों के लिए RPSC ने सब इंस्पेक्टर (SI) के 1015 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2025 से शुरू होगी और 8 सितंबर 2025 तक चलेगी। इस भर्ती की परीक्षा 5 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो राजस्थान पुलिस में सेवा देकर समाज की सुरक्षा में योगदान देना चाहते हैं। शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए अभी से मेहनत शुरू कर दें।
RPSC Veterinary Officer Executive Exam Date 2025-26
RPSC ने पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2025 से 3 सितंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को होगी। पशुपालन और पशु चिकित्सा में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस क्षेत्र में विशेषज्ञता और तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता होती है, इसलिए सिलेबस को ध्यान से पढ़ें और अपनी तैयारी को मजबूत करें।
Rajasthan Assistant Agricultural Engineer Exam Date
कृषि क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए RPSC ने सहायक कृषि अभियंता के 281 पदों की भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू होकर 26 अगस्त 2025 तक चलेगी। परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए उपयुक्त है जो तकनीकी ज्ञान के साथ कृषि क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं। समय पर आवेदन और सिलेबस के अनुसार तैयारी इस भर्ती में सफलता की कुंजी है।
RPSC Exam Calendar 2025-26 में कई अन्य भर्तियों की तारीखें भी शामिल हैं। उदाहरण के लिए, सीनियर टीचर भर्ती 2024 की परीक्षा 7 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक होगी। सहायक मत्स्य विकास अधिकारी और ग्रुप इंस्ट्रक्टर/सर्वेयर/असिस्टेंट अप्रेंटिसशिप एडवाइजर की परीक्षा 29 जुलाई 2025 को होगी। इसके अलावा, वाइस प्रिंसिपल और अधीक्षक आईटीआई की परीक्षा 30 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। इन सभी भर्तियों की विस्तृत जानकारी के लिए कैलेंडर को ध्यान से देखें।
How to Download RPSC Exam Calendar 2025-26
- RPSC Exam Calendar 2025-26 को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होमपेज पर “Exam Calendar” या “Upcoming Exams” के विकल्प पर क्लिक करें।
- उसके पश्चात “RPSC Exam Calendar 2025-26” के लिंक पर क्लिक करें।
- कैलेंडर PDF फॉर्मेट में खुलेगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
- आवेदन फार्म सफलता पूर्ण कंप्लीट करने के बाद भविष्य के लिए PDF को सेव करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
RPSC Exam Calendar 2025-26 Important Links
RPSC Exam Calendar 2025-26 PDF | Download Hrom Here |
RPSC Exam Calendar 2025 | View From Here |
Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
Website Home | indiagovtexam.in |