WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IDS Jaipur Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट आफ डेवलपमेंट स्टडीज में निकली 10वीं 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, ऐसे होगा आवेदन 

IDS Jaipur Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज (IDS), जयपुर ने वर्ष 2026 के लिए नई भर्ती का नोटिस जारी किया है। इस भर्ती में अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, ड्राइवर और क्लास-IV जैसे कई गैर-शैक्षणिक पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है, इसलिए उम्मीदवारों को फॉर्म भरकर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए भेजना होगा। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 30 मई तय की गई है।

इस भर्ती में स्थायी और संविदा दोनों तरह के पद शामिल हैं। 10वीं, 12वीं, बीकॉम, एमकॉम और अकाउंट्स से जुड़े प्रोफेशनल कोर्स करने वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लिया जाएगा। राजस्थान में सरकारी संस्थान में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा मौका है।

IDS Jaipur Recruitment 2026 Overview 

OrganizationInstitute of Development Studies
Recruitment NameIDS Jaipur Recruitment 2026
Post CategoryNon-Teaching Posts
Total Vacancies05 Posts
Posts IncludedAccounts Executive, Junior Office Assistant, Driver, Class IV
Application ModeOffline (By Post)
Application Last Date30 May 2026
Educational Qualification10th / 12th / B.Com / M.Com / CA (as per post)
Age Limit18 to 40 Years
Age RelaxationAs per Rajasthan Govt. Rules
Selection ProcessWritten Exam and/or Interview
Job TypeRegular & Contractual
Document RequirementSelf-attested Copies of Documents
Application SubmissionSpeed Post / Registered Post Only
Postal AddressDirector, IDS Jaipur, Jhalana Institutional Area, Jaipur
Official WebsiteIDS Jaipur Official Website

IDS Jaipur Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी। यह छूट राजस्थान सरकार और संस्थान के नियमों के आधार पर लागू होगी।

IDS Jaipur Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग रखी गई है। नीचे आसान तरीके से पद, संख्या और जरूरी योग्यता दी गई है:

Post NameNumber of PostsQualification
Accounts Executive (Contractual)01B.Com / M.Com / Inter CA के साथ 5 साल का अनुभव
Junior Office Assistant (Regular)0112वीं पास और कंप्यूटर की जानकारी
Junior Office Assistant (Contractual)0112वीं पास और कंप्यूटर की जानकारी
Driver (Regular)0110वीं पास और LMV व MCWG ड्राइविंग लाइसेंस
Class IV (Regular)0110वीं पास

उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें उसी के अनुसार योग्यता पूरी करनी होगी।

IDS Jaipur Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और जरूरत पड़ने पर इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। सिर्फ योग्यता पूरी कर लेने से यह जरूरी नहीं है कि हर उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाए। अंतिम निर्णय चयन समिति का ही माना जाएगा।

संस्थान अपनी आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों की छंटनी भी कर सकता है। जो अभ्यर्थी चयनित होंगे, उन्हें जॉइनिंग के समय पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस से जुड़े जरूरी प्रमाण पत्र जमा कराने होंगे।

How to Apply IDS Jaipur Recruitment 2026

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को IDS जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।

फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसे ध्यान से भरें और सभी जरूरी दस्तावेजों की खुद से सत्यापित कॉपी साथ में लगाएं। फॉर्म के ऊपर जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसका नाम साफ-साफ लिखना जरूरी है।

इसके बाद भरा हुआ आवेदन फॉर्म स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए दिए गए पते पर भेजना होगा:
The Director, Institute of Development Studies, 8-B, Jhalana Institutional Area, Jaipur – 302004

ध्यान रखें कि हाथ से जमा किया गया या कूरियर से भेजा गया फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए केवल डाक के माध्यम से ही आवेदन भेजें।

IDS Jaipur Recruitment 2026 Important Links

IDS Jaipur Recruitment 2026 Start Date Started
IDS Jaipur Recruitment 2026 Last Date Within 15 Days From Advertisement 
IDS Jaipur Bharti 2026 Short NotificationDownload Here
IDS Jaipur  Vacancy 2026 Application FormCheck Now
Official Websitewww.idsj.org
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X