WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSC GD Exam Date 2026: एसएससी जीडी परीक्षा तिथि घोषित, यहा देखें परीक्षा कब होगी 

SSC GD Exam Date 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। इस बार परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू होकर 30 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है वे अब तय तारीखों के अनुसार अपनी तैयारी तेज कर सकते हैं, ताकि परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

SSC GD Exam Date 2026 OverView

Organization NameStaff Selection Commission (SSC)
Exam NameSSC GD Constable Exam 2026
Notification Date01 December 2025
Application Dates01 December to 31 December 2025
Last Date for Fee Payment01 January 2026
Form Correction Dates10 January to 13 January 2026
Exam Dates27 April to 30 May 2026
Exam ModeComputer-Based Test (CBT)
Selection ProcessCBT, PET/PST, Document Verification
Exam Week Choice Option11 April to 15 April 2026
Job LocationIndia
Official Websitessc.nic.in

SSC GD Exam Date 2026 Latest News

एसएससी जीडी परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं। इस बार परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 के बीच आयोजित होगी। इसके लिए नोटिफिकेशन 1 दिसंबर 2025 को जारी हुआ था और आवेदन 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक भरे गए थे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 1 जनवरी 2026 रखी गई थी, जबकि फॉर्म में सुधार का मौका 10 से 13 जनवरी 2026 तक दिया गया था। अब आयोग ने परीक्षा को लेकर आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी है।

इस बार उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एक नया विकल्प भी दिया गया है, जिसमें वे अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा का सप्ताह चुन सकते हैं। परीक्षा चार अलग-अलग चरणों में होगी—पहला 27 अप्रैल से 2 मई, दूसरा 4 मई से 9 मई, तीसरा 18 मई से 23 मई और चौथा 25 मई से 30 मई तक। यह विकल्प 11 अप्रैल 2026 दोपहर 3 बजे से 15 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगा, जिसे उम्मीदवार अपनी आईडी से लॉगिन करके भर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद फिजिकल टेस्ट और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सभी चरणों के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

SSC GD Exam Date 2026 Kaise Check Kare

  • एसएससी जीडी परीक्षा की तारीख देखने के लिए सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए “Latest Updates” या एग्जाम से जुड़े सेक्शन पर जाएं। 
  • वहां आपको एसएससी जीडी से संबंधित नोटिस दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • नोटिस खोलने के बाद आप परीक्षा तिथि से जुड़ी पूरी जानकारी आसानी से देख सकते हैं।
SSC GD Exam Date 2026 NoticeDownload Here
SSC GD Constable 2026 Exam Slot Selection (From 11.04.2026, 03:00 pm)Slot Selection
Official Websitessc.gov.in
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X