WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे मैं निकली बिना परीक्षा भर्ती, यहां देखें नोटिफिकेशन 

RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे ने 51 पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिस जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू होकर 9 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें पूरे देश के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।

यह भर्ती अप्रेंटिस के पदों के लिए है, जिसमें मुंबई, भुसावल, पुणे और सोलापुर जैसे अलग-अलग क्लस्टर शामिल हैं। यह प्रक्रिया Apprentices Act 1961 के तहत की जा रही है और चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे और उम्मीदवार को फॉर्म भरते समय एक ही क्लस्टर चुनना होगा। ट्रेनिंग के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Overview 

Organization NameRailway Recruitment Cell (RRC), Central Railway
Post NameApprentice
Total Vacancies51 Posts
Application ModeOnline
Online Form Start Date10 March 2026
Last Date to Apply9 April 2026
Job LocationMumbai, Bhusawal, Pune, Solapur
Training Duration1 Year
Selection ProcessMerit Based (10th + ITI Marks)
Exam / InterviewNo Exam, No Interview
Application Fee₹100 (GEN/OBC), No Fee for SC/ST/PwBD/Women
Age Limit15 to 24 Years
Official Websiterrccr.com

RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Application Fees

इस भर्ती में आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के अनुसार तय किया गया है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 का शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Age Limit 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 साल और ज्यादा से ज्यादा 24 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना 10 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियम के अनुसार छूट भी मिलेगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 साल की राहत दी जाएगी, जबकि ओबीसी वर्ग को 3 साल की छूट मिलेगी। इसके अलावा दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को भी सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।

RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड के लिए योग्यता भी अलग तय की गई है। स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए और साथ ही स्टेनोग्राफर (हिंदी या अंग्रेजी) में आईटीआई होना जरूरी है।

इसके अलावा फिटर (इंजीनियरिंग), मेसन और मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एसी जैसे पदों के लिए भी अभ्यर्थी का 10वीं में कम से कम 50% अंक होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट सूची बनाते समय 10वीं और आईटीआई दोनों के अंकों को बराबर महत्व दिया जाएगा और उनका औसत निकाला जाएगा।

अगर दो अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। चयन होने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज़ जांच और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

How to Apply RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026

  •  सबसे पहले सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद वहां आपको Apprentice से जुड़ा आवेदन लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करने के लिए आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खोलें और उसमें अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • यदि आपसे आवेदन शुल्क मांगा जाता है, तो उसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
RRC Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Online Form Start10 March 2026
RRC Central Railway Apprentice Bharti 2026 Online Form End9 April 2026
RRC Central Railway Apprentice Vacancy 2026 NotificationDownload Here
Apply OnlineApply Now
Official Websiterrccr.com
Website Home indiagovtexam.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

X